26जेएनडी27-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस पर डांस करती छात्रा।
सफीदों। भारत के संविधान अंगीकरण के गौरवपूर्ण 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस कार्यक्रम मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों को भारत के संविधान में हमारे मौलिक अधिकार व कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हमें अपने मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे मे सिखाता है।