फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जैन मुनि आज देंगे बांगर की धरती से नशा मुक्त बने भारत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बांगर की धरती पर नव वर्ष के दिन गुरू मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज ठाणे-5 सुख, समृद्धि की कामना के लिए महामंगल पाठ सुनाएंगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ नशा मुक्त बने भारत का संदेश हरियाणा सहित आस-पास के राज्य पंजाब, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ से पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम फायर बिग्रेड के पास वाली मंडी में शैड के नीचे होगा। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, नपा चेयरमैन विकास काला, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा सहित प्रमुख लोगों आने की उम्मीद है।
श्रीएसएस जैन सभा प्रधान दयानंद जैन ने कहा कि नव वर्ष पर गुरूओं का संदेश सुनने के लिए हर किसी में उत्साह है। 3 हजार से अधिक लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। हरियाणा सहित आस-पास के राज्यों से भक्त कार्यक्रम में आएंगे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें