फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। जिले के 17 कॉलेजों में साढ़े दस हजार सीटों के लिए अब तक लगभग 18 हजार आवेदन आ चुके हैं। इससे साफ है कि इस बार लगभग आठ हजार विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह जाएंगे। अभी तक दाखिले के शेड्यूल में बदलाव को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग भी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। जिन विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं है, उनके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने का अवसर दिया है। विद्यार्थियों के पास इसका संदेश भी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया है। इसके अलावा कालेजों को भी विद्यार्थियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन में छूट उनके सत्यापित परिवार पहचान पत्र के आधार पर ही मिलेगी।
विज्ञापन

बीए में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा रुझान है। गोहाना रोड स्थित राजकीय महिला कॉलेज में एक हजार सीटों पर अब तक 3380 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें बीए में 2632, बीएससी नॉन मेडिकल में 201, बीकॉम में 143, बीएसी मेडिकल में 109, बीसीए में 102, बीए ऑनर्स इंग्लिश में 82, बीए ऑनर्स ज्योग्राफी में 67 व बीकाम ऑनर्स में 44 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य नौ अगस्त तक किया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 16 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके पास फीस जमा करवाने के लिए 23 अगस्त तक का समय रहेगा।
दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। अभी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शेड्यूल में बदलाव को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में जो विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन अब तक नहीं कर पाएं हैं, वह विद्यार्थी सोमवार को आवेदन जरूर कर दें। इसके बाद आवेदन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें