फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में सीएम बनने के लिए सिर्फ कार्यकर्ता होना काफी : विजयपाल

Thu, 14 Mar 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सोनीपत लोकसभा के ओबीसी मोर्चा के प्रभारी एडवोकेट विजयपाल सिंह ने नायब सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साल 1966 के बाद हरियाणा में पहली बार ओबीसी वर्ग से नायब सिंह मुख्यमंत्री बने हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की विकासशील विचारधारा के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता में मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बनता, बल्कि एक छोटे से कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मनोहर सरकार का कार्यकाल ईमानदार और दमदार रहा है, यही वजह है कि लोग बोल रहे हैं फिर एक बार मोदी सरकार। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणबीर बिटानी, शीशपाल, जगदीश, सोनू व आशीष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें