फोटो : 25ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर सम्मान तिंरगा यात्रा निकालते गणमान्य। स्रोत : प्र
कोसली। भारतीय जनता पार्टी नाहड़ मंडल की तरफ से पुराने बस अड्डे पर ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर देश के वीर सैनिकों के लिए सम्मान तिंरगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट हरिश दायमा ने किया और उन्होंने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया और तिरंगा यात्रा पुराने बस अड्डे से लेकर शहीद स्मारक तक निकाली गई।
स्वच्छता अभियान के जिला सह संयोजक प्रेमप्रकाश ने कहा कि जब-जब विदेशी ताकतों ने हम पर आक्रमण किया तब तब हमारे बहादुर वीर सैनिकों ने जवाब दिया। इस अवसर पर रामौतार यादव, कृष्ण कुमार, सत्यनारायण, सुशील पंच, हरिओम यादव, संजय. मुकेश लता एवं कार्यकर्ताओं ने भी अमर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।