फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को कीट व रोग नियंत्रण के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भारत सरकार के केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र (सीआईपीएमसी) और जिला कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कपास व धान की फसलों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान किसानों को फसलों में लगने वाले कीटों व बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सर्वेक्षण डॉ. वंदना पांडेय के निर्देशन में किया गया। टीम में जिला कृषि विभाग के एपीपीओ डॉ. आईडी. कौशिक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि धान की फसल की बुवाई से पहले बीज उपचार अवश्य करें, ताकि पिछले वर्ष धान में फैले ड्वार्फ रोग समेत अन्य बीमारियों और कीटों से बचाव किया जा सके।
किसानों को यांत्रिक और बायो-पेस्टीसाइड उपाय अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कपास की फसल के शुरुआती चरण में कीटों की निगरानी और रोकथाम के लिए प्रति खेत कम से कम चार फेरोमोन ट्रैप लगाने चाहिए और कपास ल्यूअर का इस्तेमाल करना चाहिए। टीम ने किसानों को एनपीएसएस मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से किसान अपनी फसल में लगने वाले कीटों और रोगों की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं और आवश्यक सलाह भी ले सकते हैं। इससे अनावश्यक रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग को कम करने में मदद मिलेगी। सर्वेक्षण के दौरान आरसीआईपीएमसी फरीदाबाद से सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी लक्ष्मीकांत, केपी. शर्मा और सुरजीत बर्मन मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें