फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समय प्रबंधन से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है

Thu, 17 Oct 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने समय प्रबंधन पर व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को समय प्रबंधन की महत्वपूर्ण तकनीकों से अवगत कराना था ताकि वे अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. सत्यवान मलिक ने कहा कि समय प्रबंधन आपको धैर्य सिखाता है और यह समझने में मदद करता है कि एक निर्धारित समय में कठिन कार्यों को कैसे निपटाया जाए। यह आपको अपने बहुमूल्य समय का अधिकतम लाभ उठाने का तरीका सिखाता है। इससे आपकी उत्पादकता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रो. डाॅ. उपासना ने छात्रों को समय प्रबंधन की विभिन्न रणनीतियों के बारे में बताया। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे एक सुव्यवस्थित दिनचर्या और लक्ष्य निर्धारण समय का सदुपयोग करने में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्रों को आलस्य से बचने और समय सारिणी के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर डाॅ. मुनीष, गौरव बंसल, प्रो. उषा, प्रो. नवीन, प्रो. अमन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें