फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत में सम्मानित हुए मा. राजेश वशिष्ठ

विज्ञापन
मा. राजेश वशिष्ठ को सम्मानित करते कुलपति डॉ. बीआर कंबोज। स्रोत संस्था
विज्ञापन
्र
विज्ञापन


जींद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के हिसार में हुए प्रांत स्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह में जींद के मा. राजेश वशिष्ठ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उपभोक्ताओं को समय-समय पर जागरूक करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समारोह हिसार के आर्य समाज मंदिर में पिछले दिनों हुआ था। इसमें मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ. बीआर कंबोज ने शिरकत की थी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, प्रांत संगठन पदाधिकारी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया था। जिला संयोजक मा. राजेश वशिष्ठ को ये सम्मान मिलना जिले के सभी ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी और सदस्यों के लिए गर्व की बात है। मा. राजेश वशिष्ठ ने बताया कि आज हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में ग्राहक है। हम हर दिन कुछ न कुछ खरीदते हैं। आज जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, अधिक दाम जैसी समस्या बनी है। ग्राहक को उनके अधिकार से जागरूक करने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का सराहनीय प्रयास है। इस उपलब्धि पर रमेशचंद्र शर्मा, एडवोकेट मनोज शर्मा, गौरव, संतरो रानी, उषा गुप्ता ने जिला संयोजक राजेश वशिष्ठ को बधाई दी है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

16जेएनडी12-मा. राजेश वशिष्ठ को सम्मानित करते कुलपति डॉ. बीआर कंबोज। स्रोत संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें