फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सांसद बोले-समय आने पर कार्यों में बाधा डालने वालों से लेंगे हिसाब

विज्ञापन
12जेएनडी19: कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए सांसद। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। विकास कार्यों की ग्रांट रोकने वालों का समय आने पर हिसाब होगा। जनता के काम में अनावश्यक अड़चन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्ता स्थायी नहीं होती और जनहित के कार्यों में बाधा डालने वाले अधिकारियों से समय आने पर हिसाब लिया जाएगा। यह बात सोनीपत-जींद सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने शनिवार को तीर्थ पांडु-पिंडारा स्थित आश्रम में जनता की समस्याएं सुनते हुए कही।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार को लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने के बजाय उनका समाधान करना चाहिए। इस दौरान विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने विकास कार्यों के लिए जारी ग्रांट का पूरा उपयोग नहीं होने और राशि का एक हिस्सा अटकने की शिकायत की। लोगों ने सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने, जीएसटी की जटिल प्रक्रिया, परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने और प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी समस्याएं भी सांसद के सामने रखीं।
जींद शहर के दुकानदारों और व्यापारियों ने जीएसटी की जटिल प्रक्रिया की शिकायत करते हुए कहा कि व्यापार करने से अधिक समय टैक्स संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में लग रहा है और इसके लिए बार-बार सीए से संपर्क करना पड़ता है। लोगों ने परिवार पहचान पत्र में अचानक बढ़ी आय को ठीक करवाने के लिए सीएससी केंद्रों के चक्कर काटने की समस्या भी बताई।
विज्ञापन

तीर्थ पांडु-पिंडारा पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुविधाओं की कमी की शिकायत करते हुए बताया कि अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी बिजली व्यवस्था बाधित रही। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर, सियाराम शास्त्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें