फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध कनेक्शन धारकों पर कसा शिकंजा, 20 को नोटिस

Fri, 16 May 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी27-घर-घर जाकर किया पेयजल व सीवरेज कनेक्शन का सर्वे करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मच - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। पेयजल के अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त टीम ने हनुमान नगर और गुप्ता कॉलोनी में अभियान चलाया और 20 लोगों को नोटिस थमाए।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान में खंड समन्वयक दिनेश मलिक, कुशल शर्मा, सोमलता सैनी, सुरेंद्र दुग्गल, बिल ब्रांच से विनोद कुमार, कपिल कुमार, राजमल तरसेम, प्रदीप, कपील, राजू, संतोष और नवनीत कुमार उपस्थित रहे।
रणधीर मताना ने कहा कि कार्यकारी अभियंता एवं नोडल अधिकारी भानु प्रकाश शर्मा व उपमंडल अभियंता कर्मवीर सिंह की अगुवाई में पेयजल के अवैध कनेक्शन काटने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पहले गुप्ता कॉलोनी और बाद में हनुमान नगर में घर-घर जाकर पेयजल के कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान जो पेयजल उपभोक्ता कनेक्शन से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाया, उसके द्वारा कनेक्शन को कभी वैध नहीं करवाया गया या उनके नलों पर टेप नहीं पाई गयी, ऐसे करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं को नोटिस देकर 15 दिन में नोटिस से संबंधित कार्य को पूर्ण करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता 15 दिन में अपने पेयजल कनेक्शन को वैध नहीं करवाता या अनुचित कार्य के लिए किए गए अवैध कनेक्शन को बंद नहीं करता है तो विभाग द्वारा उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा व जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होने उपभोक्ताओं से कहा कि वे समय रहते अपने कनेक्शन को वैध करवा लें और जो कनेक्शन वैध हैं, लेकिन टेप नहीं है ऐसे कनेक्शन पर जल्दी से जल्दी टेप लगवाई जाए ताकि सभी घरों तक पानी पहुच सके।
इस मौके पर खंड समन्वयक दिनेश मलिक, कुशल शर्मा, सोमलता सैनी, सुरेंद्र दुग्गल ने पेयजल उपभोक्ताओं को जल संरक्षण व पेयजल जांच के बारे में बताया। साथ ही दूध की डेयरियों के पशुओं का गोबर नाले के माध्यम से सीवरेज में नहीं डालने के बारे में बताया, क्योंकि इससे सीवरेज ब्लॉक हो जाता है।

सभी शहरों में चलेगा अभियान : कार्यकारी अभियंता
कार्यकारी अभियंता एवं नोडल अधिकारी भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि जींद के साथ-साथ नरवाना, उचाना, जुलाना और सफीदों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति करना है। उपभोक्ताओं से भी अनुरोध है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिक से अधिक पेयजल की बचत करें और बहते पानी को रोकें।

15जेएनडी27-घर-घर जाकर किया पेयजल व सीवरेज कनेक्शन का सर्वे करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मच- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें