फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा वीरवार, पारा पहुंचा 40 डिग्री

विज्ञापन
16जेएनडी04-शहर के सबसे व्यस्त गोहाना मार्ग, जहां गर्मी बढ़ने के चलते वीरवार को सुनसान नजर आया।
विज्ञापन
जींद। जिले में 16 अप्रैल को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से काफी अधिक है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी के साथ ही जिले में लू का असर दिखाई देने लगा है। पांच किमी. प्रति घंटा की गति से हवा चल रही है। वहीं नमी की मात्रा 19 प्रतिशत रही। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वीरवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। बाजार और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा सा छा गया। अब आने वाले दो दिनों में लू का प्रकोप और बढ़ेगा। गर्म हवाएं और तेज चलेंगी जिससे तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है जिससे लोगों को लू के प्रकोप से परेशान होना पड़ेगा। यदि तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में हालात और अधिक कठिन हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करें।
-
आगे ऐसा रहेगा तापमान
दिन-न्यूनतम-अधिकतम
16 अप्रैल-23-40 डिग्री
17 अप्रैल-23-38 डिग्री
18 अप्रैल-24-40 डिग्री
19 अप्रैल-24-39 डिग्री
20 अप्रैल-23-39 डिग्री
21 अप्रैल-24-40 डिग्री
22 अप्रैल-25-41 डिग्री
23 अप्रैल-26-42 डिग्री
दोपहर को घर से बाहर न निकलें
स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। अधिक से अधिक पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि वे लू की चपेट में जल्दी आ सकते हैं।
वर्जन
अब लू का दौर शुरू हो गया है। आगामी दिनों में लू का प्रकोप और ज्यादा बढ़ेगा जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें