30जेएनडी08: राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल का भ्रमण करती छात्राएं और स्टाफ। स्रोत संस्
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय के उद्यमिता विकास क्लब और प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हुआ।
प्राचार्य मुनीष कुमार और प्राचार्य बबीता पवार के नेतृत्व में 35 छात्राओं ने राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल का दौरा कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। ऐसे भ्रमण छात्राओं में आत्मनिर्भरता, उद्यमशील सोच और व्यावसायिक दक्षताओं के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
महाविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें धरातल पर नवाचारों से अवगत कराना है। कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि भ्रमण का मुख्य लक्ष्य छात्राओं को डेयरी प्रबंधन, प्रसंस्करण तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन की बारीकियों से अवगत कराना था।
छात्राओं ने प्रयोगशालाओं और विभिन्न अनुसंधान इकाइयों का अवलोकन किया। संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्राओं को कृषि आधारित उद्यमिता और इस क्षेत्र में स्टार्ट-अप शुरू करने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान रमेश कुमार, रविंद्र और रेणु मौजूद रहीं।