नरवाना। सीआईए नरवाना पुलिस ने धमतान साहिब गांव से तीन नशा तस्करों को 51 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हैं तथा नरवाना में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के लिए आए थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वीरवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
सीआईए प्रभारी सुखेदव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ नशा तस्कर पंजाब से हेरोइन बेचने के लिए नरवाना में आए हुए हैं। पुलिस ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना भेजकर इसके बारे में अवगत करवाया और धमतान साहिब गांव के राजबाहा के पास नाका लगा दिया। पुलिस को तीन व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर उनको काबू कर लिया तथा। सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके तीनों की तलाशी ली। तीनों ने अपनी पहचान पंजाब के मानसा जिले के पुरानी सब्जीमंडी वार्ड नंबर 15 निवासी अशोक कुमार उर्फ शोकी, वार्ड नंबर 17 निवासी विष्णु, वीर नगर के वार्ड नंबर 16 निवासी लक्कू उर्फ सीरा के रूप में हुई। पुलिस ने अशोक से 23 ग्राम, विष्णु से आठ ग्राम तथा लक्की उर्फ सीरा से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की।