फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोन गांव के पास तीन वाहनों की भिडंत, एक की मौत

विज्ञापन
09जेएनडी50: दुर्घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना-टोहाना रोड पर लोन गांव के निकट तीन वाहनों की भिडंत हो गई। इस भिडंत में पिकअप चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो युवक हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

नरवाना-टोहाना मार्ग पर के बीच लोन गांव के निकट तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में पिकअप चालक राजस्थान के चुरू जिले के घंटेल गांव निवासी कैलाश सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक डाक पार्सल पिकअप टोहाना से नरवाना की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी पिकअप नरवाना से टोहाना की तरफ जा रही थी।
इस समय एक स्विफ्ट कार भी इनके साथ चल रही थी। जैसे ही तीनों वाहन लोन व धरौदी गांव के बीच पहुंचे तो दोनों पिकअप में आमने–सामने की भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक पिकअप चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कार सवार बाल-बाल बच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें