संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नांगलोई के पास मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण जींद-दिल्ली ट्रैक पर तीन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंबित रहीं। इसके कारण ट्रेन नंबर 22479 सरबत दा भला एक घंटा 15 मिनट, ट्रेन नंबर 20409 दिल्ली-बठिंडा एक घंटे और ट्रेन नंबर 14623 छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे 50 मिनट विलंब से जींद जंक्शन पर पहुंची पहुंची। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सामान्यतया ट्रेन नंबर 22479 सरबत दा भला एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से सुबह सात बजे चलती है, जो बहादुरगढ़ व रोहतक होते हुए सुबह नौ बजे जींद पहुंचती है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 15 मिनट विलंबित रही। यह ट्रेन मंगलवार को ट्रेन सुबह सवा दस बजे के बाद जींद जंक्शन पर पहुंची। वहीं ट्रेन नंबर 20409 दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सुबह आठ बजे दिल्ली से चलती है, जो रोहतक से होते हुए सुबह नौ बजकर 57 मिनट पर जींद पहुंचती है। ट्रैक बाधित होने के कारण यह ट्रेन एक घंटा विलंब से सुबह 11 बजे के बाद जींद जंक्शन पर पहुंची। दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय दस बजकर 23 मिनट की जगह 11 बजकर 35 मिनट के बाद नरवाना पहुंची। ट्रेन नंबर 14623 छिंदवाड़ा- फिरोजपुर एक्सप्रेस सिवनी रेलवे स्टेशन से चलकर भोपाल, ग्वालियर, मथुरा, दिल्ली, बहादुरगढ़ व रोहतक से होते हुए सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है, जो सुबह 11 बजे के बाद जींद जंक्शन पर पहुंची।
बाक्स
नांगलोई के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इस कारण जींद-दिल्ली ट्रैक बाधित रहा। सरबत दा भला ए दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लेट रही। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई। इसके बाद जींद-दिल्ली रूट पर यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। वहीं अन्य रूट पर सभी ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से होता रहा।-जयप्रकाश स्टेशन अधीक्षक रेलवे जंक्शन जींद।