फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रैक्टर चोरों को ग्रामीणों ने धुना

Wed, 03 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव अंटा से सोमवार की रात ट्रैक्टर चोरी करके भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुना। बाद में ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को दिए बयान में पकड़े गए तीनों व्यक्ति खुद को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बता रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की किस्त अदा नहीं किए जाने पर वह ट्रैक्टर को उठाने के लिए आए हुए थे, लेकिन गलती से उन्होंने दूसरे ट्रैक्टर को उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गत रात गांव अंटा में ग्रामीणों ने कुछ लोगों को एक ट्रैक्टर को धक्का लगाकर ले जाते हुए देख लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों को उक्त व्यक्तियों पर संदेह हुआ तो ग्रामीणों घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़कर जमकर धुन डाला। ट्रैक्टर मालिक रामकुमार तथा ग्रामीण राकेश, सुनील कुमार, राजबीर ने बताया कि रात को करीब 12 बजे एक कार में सवार होकर यह लोग आए थे और रामकुमार के घर के बाहर खड़े  ट्रैक्टर को धक्का लगाकर ले जा रहे थे।

इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और आस-पास के ग्रामीणों को उठाकर तीनों लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों व्यक्ति खुद को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बता रहे हैं।
विज्ञापन



अभी इस मामले में दोनों पक्षों की परस्पर बातचीत चल रही है। दोनों में कोई सहमति नहीं बनी तो पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल तीनों युवकों को पुलिस हिरासत में रखा गया है। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीनों व्यक्ति खुद को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बता रहे हैं।
धर्मबीर एसएचओ, सफीदों थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें