फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा की तीन टीमों ने जीते पदक

Sat, 11 Nov 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। 25 अक्तूबर से नौ नवंबर तक गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में पुरुष एवं महिला इंडोर हैंडबॉल टीमों ने रजत पदक और महिला बीच हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी नेशनल गेम्स में हरियाणा की तीन टीमों ने कभी भी एक साथ इतने पदक प्राप्त नहीं किए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नेशनल गेम्स में पुरुषों की हैंडबॉल टीम में नवीन, मंदीप, मोहित, सुमित, शुभम, साहिल, अंकित, मनीष, विकास, मंदीप, राजू, परमजीत, कर्मजीत, राहुल, अमन, विनय थे, जबकि टीम का कप्तान विकास को बनाया गया था। इसी प्रकार महिलाओं की इंडोर एवं बीच हैंडबाल टीमों में रितु, रिंपी, सोनिका, सुषमा, पवित्र, आशा, प्रियंका, तमन्ना, मनीषा, खुशबु, निक्की, खुशी, अनिता, इशू, आरजू, प्रवेश, सिमरन, प्राची, मंजीत, मीनू और गौरव थी, जबकि रितु इंडोर महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान थी और सोनिका बीच महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान थी। टीम के साथ नीरज शर्मा, सोनिया शर्मा, प्रशांत, धर्मजीत, राजेश कुमार, अशोक कुमार, बिजेंद्र कुमार, सन्नी, प्रशिक्षक के रूप में शामिल थे।
हरियाणा की तीनों हैंडबॉल टीमों की ओर से स्वर्ण पदक एवं रजत पदक जितने पर हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं खेल मंत्री संदीप सिंह और उपप्रधान विक्रमजीत सिंह ने बधाई संदेश भेजा है। चीफ डी मिशन एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने टीम के खिलाड़ियों उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षक के प्रति आभार जताया, जबकि हिसार लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से खिलाड़ियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें