फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस ने 2097 वाहनों की जांच कर 49 के किए चालान

Thu, 09 Nov 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस ने वीरवार को सिलिंग प्लान के तहत जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इसमें पुलिस ने 2097 वाहनों की जांच कर यातायात के नियमों की पालना नहीं करने वाले 49 वाहनों के चालान किए। यह अभियान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस पीआरओ नवदीप ने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने विशेष नाके लगाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट किया गया था। जिसके चलते अधिकतम पुलिसकर्मियों को नाका ड्यूटी पर लगाया गया था। इस नाकाबंदी के दौरान पुलिस विभाग के ज्यादातर वाहन सडक़ों पर रहे। चेकिंग पार्टियों द्वारा टू व्हीलर, फ ोर व्हीलर, हल्के व भारी वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसमें बिना हेलमेट के चार, ट्रिपल राइडिंग का एक, बिना सीट बेल्ट का एक व यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर कु ल 49 वाहनों के चालान काटे गए। सीलिंग प्लान का उद्देश्य आपराधिक रिकार्ड के व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों की जांच कर उन्हें काबू करना है। सडक़ों पर लापरवाही कर दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वालों पर शिकंजा कसना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें