नरवाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़नपुर के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा 2025 पास की है। इसमें दो विद्यार्थी पीएम श्री विद्यालय के रहे हैं। प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि छात्रा दिशीता ने ऑल इंडिया रैंक 906, ईडब्ल्यूएस रैंक 48 और 608 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं लक्ष्य ने ऑल इंडिया रैंक 27505, ईडब्ल्यूएस रैंक 3210 और 525 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही रविशा ने ऑल इंडिया रैंक 68497 और 487 अंक हासिल किए हैं। उन्होंनेे बताया कि लक्ष्य और रविशा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़नपुर के विद्यार्थी रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में विद्यालय के आठ विद्यार्थी नीट और तीन विद्यार्थी आईआईटी क्वालिफाई कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर डीईओ विजयलक्ष्मी, जिला परियोजना समन्वयक रितु, खंड शिक्षा अधिकारी उचाना पुष्पा देवी, सरपंच गगनदीप और एसएमसी प्रधान नानूराम ने बधाई दी। संवाद