फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 29.12 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
23जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टॉफ सफीदों की टीम ने 29.12 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पटियाला चौक स्थित पटेल नगर निवासी रजत, साहिल और सावित्री नगर गौरव शामिल हैं।
विज्ञापन

सीआईए स्टॉफ सफीदों की टीम बुधवार की शाम को पटियाला चौक जींद में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए हांसी रोड स्थित रजबाहा पुल के पास किसी ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं।
सूचना पर पुलिस तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां तीन युवक दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर बाइक पर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनका नाम पूछा तो पटेलनगर निवासी रजत, साहिल और सावित्री नगर जींद निवासी गौरव बताया।
विज्ञापन

रजत की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 29.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें