जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका ने जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में दो मामले विचाराधीन रखे गए। इसमें से तीन बंदियों को अंडरगोन (काटी गई सजा को ही पूर्ण मानकर रिहा करना) किया गया। अगर विचाराधीन बंदी पर और कोई मुकदमा नहीं हो तीन कैदियों को रिहा करने का आदेश पारित किया गया। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत महीने में दो बार लगाई जाती है। प्राधिकरण सचिव ने जिला जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों और हवालातियों को उनके केस में आ रही मुश्किलों को सुना और समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया विक नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय जींद व उपमंडल न्यायालय नरवाना व सफीदों में आयोजित की जाएगी।