फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में तीन लोग नामजद

Tue, 20 Jun 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अलेवा। बिघाना गांव में जमीन पर कब्जे का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अलेवा थाना पुलिस ने करनाल जिले के बाहरी गांव निवासी तीन लोगों दीपा, सतु व प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिघाना निवासी कमलजीत राणा ने बताया कि उसक पिता चंद्रभान ने सभी पांच भाइयों को बंटवारे के मुताबिक 20-20 एकड़ जमीन दी हुई है। उसका भाई अमरजीत राणा नशेड़ी किस्म का है। इसके चलते उसने बाहरी निवासी दीपा, संतू व प्रदीप ने 20 एकड़ भूमि साजिश के तहत ठेके पर कास्त करने के लिए ली थी। इसके बदले इन लोगों ने परिवार के किसी भी सदस्य को बताए बिना ही भाई को 16 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने बताया कि भाई के अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए साजिशन कोरे कागजात पर अगूंठे लगवा लिए। इसके बाद बाहरी निवासी दीपा ने कहा उसने भाई कमलजीत से 16 लाख रुपये दे रखेे हैं। इसके बाद पंचायत में व्यक्ति ने भाई को जमीन के ठेके के 10 लाख 11 हजार रुपये देने से भी मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगो द्वारा समाज में अपना सम्मान व जमीन बचाने के लिए 16 लाख रुपये दीपा को दे दिए। इसके अलावा आगे से भाई को कोई भी पैसा देने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अब संतू 30 लाख व प्रदीप 20 एकड़ जमीन को ठेके पर लेकर साजिश के तहत 52 लाख रुपये देने की बात कह रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह तीनों उसके भाई की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। अलेवा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने एसपी द्वारा दी हिदायत व बिघाना निवासी व्यक्ति की शिकायत के आधार पर करनाल के बाहरी निवासी तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें