जींद। जिला में संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग जगह से एक नाबालिग सहित तीन लोग गायब हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव साहनपुर निवासी एक व्यक्ति ने सदर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 32 वर्षीय भाई नरेश कहीं चला गया। तलाश करने पर कहीं सुराग नहीं लगा।
एक गांव निवासी महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पानीपत निवासी बंटी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।