फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार लोगों की जान ले रहा है। रविवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं दस नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में 33 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2024 तक पहुंच गया है तो 1695 लोग ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 296 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि गांव भिड़ताना निवासी युवक जून में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। तभी से वह घर पर था। उसे सांस लेने में दिक्कत हुई थी। रविवार को अचानक उसकी मौत हो गई। युवक के निधन के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो एंटीजन किट से जांच करने पर उसे कोरोना संक्रमित पाया गया। इसी तरह सफीदों क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी व्यक्ति की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। उसे तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर पटियाला चौक क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। जब उसकी एंटीजन किट से जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। तीसरी मौत कानूनगो मोहल्ले के 55 साल के व्यक्ति की हुई है। उसे पहले कोई बीमारी नहीं थी। तीन दिन पहले ही उसे खांसी और बुखार की शिकायत हुई थी। तबीयत खराब होने और सांस लेने में दिक्कत होने पर शनिवार को उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को दाखिल करवाया गया था। यहां पर कोरोना जांच के दौरान उसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई। रविवार को उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन ने बताया कि इन सभी मामलों की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों को पहले कोई गंभीर बीमारी तो नहीं थी। वहीं जिले में रविवार को दस संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें