फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में तीन नए डेंगू मरीज, अब 600 रुपये में होगा टेस्ट

Thu, 18 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को मिले तीन डेंगू पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 24
विज्ञापन
जींद। जिले में वीरवार को तीन और डेंगू संक्रमित केस मिले हैं। इनमें जींद निवासी 22 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवती और बिरौली का 20 वर्षीय युवक शामिल है जिसके चलते जिले में डेंगू संक्रमितों का आंकडा 24 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं कि डेंगू टेस्ट के लिए 600 रुपये से अधिक शुल्क न लिया जाए। जरूरत पड़ने पर सिंगल डोनर प्लेटलेट्स का शुल्क 11 हजार रुपये से अधिक न हो।
मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए मल्टी सेक्टोरल अप्रोच ही सबसे कारगर तरीका है। यदि सभी मिलकर कार्य करें तो जिले से इन बीमारियों का रोकथाम संभव है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 200 से अधिक टीमें बना कर मैदान में उतारी हुई हैं। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बुखार पीड़ितों की स्लाइड बना कर रक्त की जांच भी की जा रही है। टीम सदस्य लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने के लिए भी जागरूक कर रही है। नागरिक अस्पताल में डेंगू की जांच मुफ्त में होती है और अस्पताल में एलीजा मशीन से जांच की जाती है जिसकी रिपोर्ट शत-प्रतिशत सही होती है।
इसलिए स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पताल की ओर से डेंगू बताए जाने के बाद खुद अपने यहां जांच करवाता है और उसी रिपोर्ट के आधार पर केसों की गिनती होती है। इसके अलावा जिन मरीजों में खून की कमी होती है उनको आरबीसी की जरूरत होती है। इसके बाद मरीजों को केवल आरबीसी ही चढ़ाया जा सकता है।
इस मशीन द्वारा प्लाजमा भी अलग किया जाता है। किसी दूसरे मरीज का प्लाजमा भी दूसरे मरीज को चढ़ाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के पास यह मशीन उपलब्ध है।
निजी लैब के लिए डेंगू जांच के 600 रुपये निर्धारित
स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब से जांच करवाने के लिए 600 रुपये की फीस निर्धारित की है। यदि कोई लैब संचालक 600 रुपये से अधिक लेता है तो स्वास्थ्य विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। अस्पताल में अब ब्लड कंपोनेंट सैपरेटर मशीन है तो वह खून के अंदर सभी कंपोनेंट को अलग-अलग कर देती है। इसके बाद जिस मरीज को जिस कंपोनेंट की जरूरत होगी उसको वही चढ़ाया जा सकता है। डेंगू के दौरान मरीज में प्लेटलेट्स कम हो जाती है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट मशीन खून से प्लेटलेट्स भी अलग कर देती है।
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग को तीन लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। इसके चलते जिला में कुल डेंगू पॉजिटिव 24 हो गए हैं। डेंगू की जांच को लेकर लैब के लिए 600 रुपये निर्धारित हैं। किसी भी लैब या अस्पताल ने इससे अधिक राशि ली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में डेंगू व मलेरिया की जांच मुफ्त की जाती है।-डॉ. बिजेंद्र ढांडा, डिप्टी सीएमओ मलेरिया, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें