फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू के तीन नए मामले आए, आंकड़ा 305 पर पहुंचा

Sat, 11 Nov 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को तीन नए मरीज मिले हैं। वीरवार को चार मामले सामने आए थे। अब तक जिले में 305 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को विजय नगर निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, जलालपुर खुर्द निवासी 60 वर्षीय महिला तथा जुलाना के वार्ड नंबर सात निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। अब तक 305 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। सभी डेंगू पॉजिटिव लोगों के परिजनों के सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है तथा फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें