फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार व लाठी से हमला कर घायल करने के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बराह खुर्द गांव में रंजिशन एक व्यक्ति पर कस्सी तथा लाठी से हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बराह खुर्द गांव के गोविंद ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फौज में लेफ्टीनेंट के पद से सेवानिवृत्त है और अब वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। उनके खेतों में पानी का खाल निर्माणाधीन है। छह जुलाई को वह अपने खेत में पक्का खाल बनवा रहा था तो इसी दौरान उसका भतीजा भूपेंद्र, भूप सिंह आए और उसके साथ झगड़ा करने लगे। जब उसने विरोध किया तो भूपेंद्र ने कस्सी से और भूप सिंह ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुुंचे। जिन्हें आता देखकर दोनों मौके से भाग गए। उसके बाद वह फिर गांव की तरफ आ रहा था तो भूप सिंह और भूपेंद्र का लड़का बाइक पर आए। उसे कुल्हाड़ी दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ तेजधार हथियार से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें