जींद। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, छेड़छाड़ करने, यौन शोषण करने व गर्भपात करवाने पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2004 में हुई थी। शादी के बाद ही उसके पति व दो देवर ने दहेज के लिए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति ने शादी के बाद उसका यौन शोषण किया। उसके देवरों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसका गर्भ भी बिगड़ गया था। महिला थाना की एएसआई सुमन ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद