फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी हरियाणा छोड़ दें या अपराध : भूपेंद्र हुड्डा

Fri, 20 Sep 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी43 : सफीदों विधानसभा क्षेत्र के हाट गांव में लोगाें को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन
सफीदों। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को कहा कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। साथ ही उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी कि वह अपराध छोड़ दें या 8 अक्टूबर से पहले राज्य छोड़कर चले जाएं। कांग्रेस सरकार का लक्ष्य हरियाणा को विकसित और सुरक्षित बनाना होगा। हुड्डा सफीदों के मलिकपुर व हाट गांव में अपनी रथयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली भी थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार ने अपराध व अपराधियों को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए हैं। यही वजह है कि सफीदों से काफी संख्या में व्यावसायी और चिकित्सक पलायन कर गए। कांग्रेस सरकार बनते ही अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। सफीदों के विकास को लेकर जो आवाज सुभाष गांगोली ने उठाई, आजतक ऐसी आवाज कोई विस में बुलंद नहीं कर सका है। भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को अपराधियों का अड्डा बना दिया है। प्रदेश में हर दिन हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस दो लाख रिक्त पदों को भरेगी, पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी, बुजुर्गों को छह हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और हर घर में 500 रुपये में गैस सिलिंडर देगी। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये, 25 लाख का मुफ्त इलाज, 100 गज का प्लॉट, साढ़े तीन लाख में दो कमरों का मकान, हरियाणा प्रदेश में एमएसपी की गारंटी और तत्काल फसल मुआवजा की गारंटी को पूरा करेगी।

19जेएनडी43 : सफीदों विधानसभा क्षेत्र के हाट गांव में लोगाें को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें