जींद। उचाना के नचार खेड़ा में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी धर्मपाल, संदीप, प्रदीप, माया, पूनम और नेहा के खिलाफ हमला करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
नचारखेड़ा निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका उसके ताऊ धर्मपाल के साथ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। 15 मई को वह अपनी मां और बहन के साथ खेत में गया हुआ था। उसी दौरान उसके ताऊ के परिवार ने तीनों पर हमला कर दिया। उसमें उन्हें काफी चोटें आई। आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन भी छीन लिए। जांच अधिकारी एएसआई विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने धर्मपाल, नेहा, माया, पूनम, संदीप समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद