फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक, नौ किलो 970 ग्राम गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में नशा तस्करी का कारोबार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात सिक्योरिटी एजेंट विनोद कुमार की मुस्तैदी के चलते शहर की इंदिरा कालोनी निवासी शेखर सरोज व बिहार के जगदीशपुर निवासी राजू कुमार को नौ किलो 970 ग्राम गांजा के साथ काबू किया है। इसके अलावा सीआईए नरवाना ने डुमरखां खुर्द निवासी विरेंद्र उर्फ सोनू को 13 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त व 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी नशे की खेप बरामद की है। सीआईए नरवाना पुलिस को सूचना मिली कि डूमरखां खुर्द निवासी विरेंद्र उर्फ सोनू को नशे की बड़ी खेप के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो एक व्यक्ति टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़कर जांच की तो उसके पास से 100 ग्राम अफीम व 13 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त हुआ। दूसरी तरफ सिक्योरिटी एजेंट विनोद ने सूचना के आधार पर इंदिरा कालोनी निवासी शेखर सरोज व बिहार के जगदीशपुर निवासी राजू कुमार को नौ किलो 970 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करवाया। शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने बताया कि नौ किलो 970 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार हुए आरोपियों ने बताया है कि वह उड़ीसा से लेकर आए थे और वह इसको शहर में सप्लाई करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
उड़ीसा से लाकर दोगुने दाम पर करते थे शहर में सप्लाई
नशा तस्कर बिहार के जगदीशपुर निवासी राजू कुमार जींद में इंदिरा कालोनी निवासी शेखर सरोज को 2500 रुपये किलो के हिसाब से गांजा सप्लाई करता था और शेखर सरोज आगे इस गांजे को 6000 रुपये किलो के हिसाब से बेचता था।
विज्ञापन

नौ किलो गांजे की पेमेंट लेने आया तो पकड़ा गया बिहार का सप्लायर
इस दौरान बिहार के जगदीशपुर निवासी राजू कुमार ने शेखर को नौ किलो 970 ग्राम गांजा शुक्रवार रात सप्लाई किया था। शेखर सरोज ने इसका भुगतान करने के लिए राजू कुमार को कुछ देर के बाद इंदिरा कॉलोनी में बुुलाया। इसकी भनक एसए विनोद कुमार को लग गई। इस दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर शेखर सरोज को गिरफ्तार कर लिया और पैसे लेने के लिए आया राजू कुमार भी धर लिया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने नशा तस्करी की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें