फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला के साथ मारपीट करने पर पति समेत तीन नामजद

Sun, 30 Jun 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की जवाहर नगर कालोनी में महिला के साथ मारपीट करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति विकास, देवर लोकेश व ससुर सत्यनारायण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर निवासी महिला ज्योति ने बताया कि वह 26 जून को अपने मकान में थी। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसका देवर व ससुर भी आ गया। जिन्होंने उसकी डंडों से पिटाई की। उसकी सास ने बीच बचाव करवाया। जिसके बाद वह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई। महिला ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार उसके साथ आरोपियों ने मार पिटाई की थी। वह उनकी पिटाई को सहन कर अपने मायके चली जाती थी, लेकिन आरोपी माफी मांगकर दोबारा उसको ले आते लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें