फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झील रोड से खेतों को जाने वाले दो रास्ते होंगे पक्के

Sun, 30 Jun 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी19: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा बीते साल खेतों को जाने वाले रास्ते को पक्का करने क
विज्ञापन
उचाना। झील रोड से खेतों को जाने वाले कच्चे रास्ते को मार्केटिंग बोर्ड पक्का करेगा। दो रास्तों के निर्माण की अप्रूवल मिलने के बाद अब टेंडर लगाया जाएगा। 207 लाख रुपये की राशि इन दोनों कच्चे रास्तों को पक्का करने पर खर्च होगी। इनके पक्का होने पर खेतों में आने-जाने के लिए किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन

सांसद रहते हुए बृजेंद्र सिंह ने मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा को पत्र लिखकर इन रास्तों के निर्माण की मांग की थी। ये पत्र 7 अगस्त 2023 में लिखा गया था। किसानों ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का इसको लेकर आभार प्रकट किया है। झील रोड से खेतों को जाने वाले 1.78 किलोमीटर के रेवन्यू नंबर 222 वाले कच्चे रास्ते का 101.77 लाख का एस्टीमेट बनाया गया है। किसान पाला, राधेश्याम, कुलदीप, बनवारी, महीपाल, नवीन,भारतेंद्र, नवीन, ईश्वर, अमन, गुरनाम ने कहा कि खेतों में जाने के लिए किसानों को परेशानी होती है। बारिश के मौसम में तो आना-जाना मुश्किल हो जाता है। रास्ता पक्का होने से किसानों को आने-जाने में आसानी होगी। बृजेंद्र सिंह से एक बार मांग की थी इस मांग को पूरा करवाने का काम किया है।
1.65 किलोमीटर के रेवन्यू नंबर 251 वाले कच्चे रास्ते का 105.27 लाक का एस्टीमेट बनाया गया है। किसान प्रेम, रामबीर, रामेश्वर, मंजीत, गंगाबिशन, मनीष, मेवा सिंह, मनोज, रामकला, नरेश, दिलबाग ने कहा कि काफी लंबी मांग किसानों की रही है। बारिश में कीचड़ होने से खेतों में आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह से मांग की गई थी रास्ते को पक्का करने की। ये मांग अब पूरी हो गई है। एस्टीमेट मार्केटिंग बोर्ड के बनाने के बाद उसे अब अप्रूवल मिलने से उनकी मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन

जल्द लगाए जाएंगे टेंडर

रेवन्यू नंबर 251 और 222 के खेतों को जाने वाले झील रोड से कच्चे रास्तों को पक्का करने की अप्रूवल आ चुकी है। जल्द ही इनका टेंडर निकाला जाएगा। दोनों रास्तों के 207 लाख रुपये के एस्टीमेट बने थे। -डीपी नैन, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड, जींद।

29जेएनडी19: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा बीते साल खेतों को जाने वाले रास्ते को पक्का करने क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें