जींद। जिला पुलिस ने बेल जंपर व उद्घोषित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाकर मंगलवार को तीन आरोपियों को पकड़ा है। यह अपराधी लंबे समय से अदालत से फरार चल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के झुआमारा निवासी विकास, पानीपत जिले के दरियापुर निवासी अशोक व सच्चाखेड़ा निवासी बलजीत के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अदालत के दिए गए समय पर उपस्थित नहीं हुए थे। अदालत ने तीनों को भगोड़ा घोषित कर रखा था। पुलिस पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश गया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
रेवाड़ी। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : महाविद्यालय