सफीदों। डिडवाडा गांव में खेत में काम कर रहे दो भाइयों पर तेजधार हथियार, बिंडों से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डिडवाडा गांव निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मई की दोपहर में वह अपने भाई सतीश के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान माधुराम, बलबीर, अशोक, संजय, बाला देवी, सुमन, बाला व 40 अन्य लोग वहां पर तलवार, चाकू, कस्सी व बिंडे लेकर आए और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने प्रमोद की शिकायत पर माधुराम, बलबीर, अशोक, संजय, बाला देवी, सुमन, बाला व 40 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
रेवाड़ी। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : महाविद्यालय