फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएवी स्कूल में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

विज्ञापन
20जेएनडी10: डीएवी स्कूल में योग करते हुए ​शिक्षा विभाग के पीटीई व डीपीई। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
जींद। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला के निर्देशन में डीएवी स्कूल अर्बन एस्टेट जींद में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पीटीआई, डीपीई और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के प्रति गहरी रुचि दिखाई। तीन दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की समग्र पद्धति है जो तनाव, चिंता और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक है।
विज्ञापन

जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 21 से 23 मई 2026 तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में भी तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें