फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में तीन, नरवाना, सफीदों में दो-दो व उचाना में आई एक शिकायत

विज्ञापन
23जेएनडी03: नगर परिषद जींद कार्यालय में आयोजित समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते डीएमसी गुलजार
विज्ञापन
जींद। सरकार के आदेशानुसार जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर शुरू किए समाधान शिविरों में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे है। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाए। नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में बुधवार को आई शिकायतों को सुनकर डीएमसी ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को आमजन द्वारा जींद नगर परिषद में तीन शिकायतें, नरवाना नगर परिषद में दो शिकायतें, सफीदों नगर पालिका में दो शिकायतें समाधान के लिए रखी गईं। इन शिकायतों के लिए अधिकारियों को त्वरित आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। उचाना नगर पालिका में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका मौके पर समाधान किया गया।
जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने कहा कि जिला, उपमंडल व ब्लॉकस्तर पर समाधान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। समाधान शिविर में नागरिक विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में शिकायतें लेकर आ रहे हैं, जिनमें परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, भूमि विवाद, बिजली कनेक्शन, पेंशन, पीपीपी के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं शामिल होती हैं।
विज्ञापन

समाधान शिविर के दौरान अधिकारी मौजूद रहते हैं और शिकायतों को संबंधित विभाग के जिलाधिकारी को सौंपा जाता है। जिला स्तर की समस्याओं का हल जिला मुख्यालय पर किया जाता है और कुछ समस्याएं मुख्यालय से संबंधित होती हैं तो उनको मुख्यालय पर भेजा जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश, एमई अमित श्योकंद, सीएसआई अमित नैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें