सफीदों । शहर थाना पुलिस ने शराब पीकर जींद रोड स्थित लाभ सिंह होटल के पास से हुड़दंग करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक निवासी सीख पाथरी, पानीपत, सन्नी निवासी पंचवटी कॉलोनी, समालखा, पानीपत, अमित उर्फ मीता निवासी वार्ड नंबर-3 रविदास मोहल्ला सफीदों के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि थाना शहर सफीदों की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए जींद रोड बाईपास पर मौजूद थी कि एसआई मदन लाल को सूचना मिली कि लाभ सिंह होटल सफीदों के पास तीन युवक शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने तीनों को काबू करके उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 194(2) व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद