फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान में रखे गल्ले से चुराए साढ़े तीन लाख रुपये

विज्ञापन
16जेएनडी16-सुधीर राठी के अंतिम संस्कार में शामिल ग्रामीण और रिश्तेदार। स्रोत ग्रामीण - फोटो : स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मेन बाजार स्थित घंटाघर चौक के पास स्थित एक कपड़े की दुकान से चोर गल्ले में रखे साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध दुकान से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्लाथ मार्केट निवासी मोहित जिंदल ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वह रविवार को दुकान सही करके घर चले गए थे। दुकान में अक्सर वह नकदी नहीं रखते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से दुकान में उनका भाई नकदी छोड़ देता था। रविवार को उनके भाई ने दुकान के दो गल्लों में साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर की रात को उनकी दुकान में चोर घुस गए और गल्ले से सारी नकदी निकालकर ले गए। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें