जींद। कालवा गांव से तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कालवा गांव निवासी परमजीत ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अरमान, आर्यन और अंकुश आठ जनवरी को पांच बजे खेलने के लिए गए हुए थे, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटे। पता चलने पर उन्हें आसपास तथा रिश्तेदारियों में ढूंढा, लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।