फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पशु चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी27: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लुदाना गांव से पशु चोरी करने के तीन आरोपियों को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बास अकबरपुर निवासी अजय, बास खुर्द निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्म व गांव बास निवासी संदीप उर्फ डुप्लेसी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लुदाना चौकी इंचार्ज एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि 18 फरवरी 2024 को लुदाना निवासी राजेश ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उनके पास 12 बकरी, दो बकरे व 20 बच्चे थे। उसने अपनी बकरियों को रात के समय उसके मकान के साथ लगते घेर में रोका हुआ था। 16 फरवरी की रात को वह अपनी बकरियों को घेर में बंद करके अपने मकान में सो गया। उसने सुबह चार बजे उठकर देखा तो उसके दो बकरे, चार बकरी और आठ बच्चे चोरी मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अदालत परिसर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की गई बकरियां बरामद की जाएंगी।

09जेएनडी27: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें