नरवाना। मंडी एसोसिएशन के कार्यालय में मंगलवार को शहर के प्रतिष्ठित लोगों की बैठक अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान पवनजीत सिंह बनवाला एवं मंडी एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट राजेश शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में बद्दोवाल टोल पर नरवाना शहर के लोगों से लिए जा रहे टोल टैक्स को असांविधानिक करार दिया।
उन्होंने तुरंत प्रभाव से टोल शुल्क को हटाने के लिए टोल प्रशासन को स्पष्ट चेताया कि वो नियमानुसार कार्य करें वरना टोल पर धरना देकर उसे फ्री कर देंगे। इसके लिए टोल प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। बैठक में शहर व हलके की अन्य समस्याओं पर भी मंथन किया गया। जन समस्याओं पर मंडी एसोसिएशन तथा टीम पवनजीत बनवाला ने मिलकर अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर टेकचंद गोयल, सुभाषचंद बंसल, सचिन मित्तल, शशि भूषण गुप्ता, रोशनलाल श्योकंद, सुरेश शर्मा, सरदार टहल सिंह, सरदार गुरमेज, सूबेदार रणधीर नैन, ईश्वर पानू, सतबीर शर्मा, जश्न गोयत, रोहित गोयत, भूप सिंह गोयत, राजकुमार नैन, राजेंद्र मोर, जत्थेदार अवतार सिंह, नंबरदार कुलदीप मलिक मौजूद रहे।