फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इलेक्ट्रिक मोटर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी23-पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। अपराध शाखा सफीदों की टीम ने जयपुर गांव स्थित वेयर हाउस गोदाम से इलेक्ट्रिक मोटरें चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव कारखाना निवासी विजय उर्फ भीष्मा, गांव कारखाना निवासी कुलदीप, गांव रोझला निवासी प्रवीन उर्फ पिन्ना के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने गांव बहादुरगढ़ से एक बाइक भी चोरी की थी।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि आठ मई को गांव जयपुर निवासी सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके वेयरहाउस (गोदाम) से चोरों ने 14 इलेक्ट्रिक मोटर चोरी कर ली हैं। पुलिस ने सुरजीत की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। अपराध शाखा सफीदो और थाना सदर सफीदों की सयुंक्त टीम गांव जयपुर में मौजूद थी कि टीम को सूचना मिली कि चोरी करने के तीनों आरोपी गांव के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों की निशानदेही पर चोरी की गई 14 इलेक्ट्रिक मोटरें बरामद कर ली। इसके अलावा रोझला से बाइक चोरी की वारदात को कबूला है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस तीनों से चोरी की अन्य वारदातों के बारे जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें