फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मैसेज भेजकर गोली मारने की धमकी दी

Wed, 14 Aug 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दरियावाला गांव के एक युवक के मोबाइल फोन पर गोली मारने की धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। इसको लेकर पीड़ित युवक ने अपने परिवार सहित एसपी कार्यालय पहुंचा और धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने एसपी से उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई। इस पर एसपी सुमित कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरियावाला गांव निवासी भूप सिंह चहल ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 2 अगस्त को उसके मोबाइल नंबर पर गोली मारने का धमकी भरा टेक्स्ट मैसेज भेजा गया। उसमें लिखा गया है कि तुझे गोली मारनी है। तू पहले बच गया। तू बड़ा बोलदा है मीडिया के सामने, तूने सरपंच का नाम क्यों लिया। आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व महिला सरपंच के खिलाफ पंचायत फंड में करोड़ों रुपये के गबन की शिकायत लोकायुक्त में की हुई है। इसी रंजिश में उसके दो भाइयों पर आठ मार्च को हमला किया गया था। उसको पहले भी धमकियां मिल चुकी है। इसकी शिकायत उन्होंने आईजी हिसार को भी दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच, उसका पति, सरपंच का भतीजा, भांजा और भाइयों से उसे जान-माल का खतरा है। ये लोग उसके परिवार के साथ कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए और उसके परिवार की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें