13जेएनडी33-लघु सचिवालय में परियोजनाओं का उद्घाटन करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वर्चुअल तरीके से प्रदेशभर की 3400 करोड़ रुपये की लागत से 600 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम को वीसी के माध्यम से लाइव दिखाया गया। इसमें जींद को करीब 120 करोड़ 78 लाख 48 हजार रुपये की 32 परियोजनाओं की सौगात मिली है।
इस दौरान विभिन्न विभागों की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन पर 59 करोड़ 45 लाख 15 हजार रुपये की लागत आएगी। जिले की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन पर 61 करोड़ 33 लाख 33 हजार रुपये की लागत आई है।
परियोजनाओं से जिले के विकास को मिलेगी गति
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि पांच करोड़ 53 लाख 15 हजार रुपये की लागत से बने भंभेवा ड्रेन पर सात पुलों का पुनर्निर्माण का उद्घाटन किया गया। इसी प्रकार 4 करोड़ 55 लाख 57 हजार रुपये की लागत से असंध ड्रेन की कई पुलियों का पुनर्निर्माण, माइनर आरडी 49260 से 38435 तक चार करोड़ 74 लाख 53 हजार रुपये की लागत से पुनर्निर्माण, मोरखी माइनर बुर्जी नंबर-0 से 22780 का पुनर्निर्माण किया गया, जिस पर 19 करोड़ पांच लाख 72 हजार रुपये खर्च हुए। भंभेवा ड्रेन पर पंप हाउस की क्षमता को 40 क्यूसिक से बढ़ाकर 100 क्यूसिक किया गया, जिस पर 95 लाख 22 हजार रुपये की राशि खर्च आई। मुआना गांव में जल आपूर्ति योजना का विस्तार और दूसरे जलघर का निर्माण किया गया, जिस पर 12 करोड़ 79 लाख छह हजार रुपये खर्च किए। गांगोली गांव में जल जीवन मिशन के तहत टयूबवेल की ड्रिलिंग और जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण पर तीन करोड़ तीन लाख चार हजार रुपये खर्च किए गए। गांव पड़ाना में जल जीवन मिशन के तहत एफएचटीसी के साथ स्वतंत्र जल कार्य और लाइन बिछाई गई, जिस पर 2 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए गए। गांव पेेगां में ग्राम सचिवालय कम सह सामुदायिक केंद्र, सह पंचायत कार्यालय का निर्माण करवाया गया, जिस पर 2 करोड़ 26 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए गए। गांव मेहरड़ा के व्यायामशाला व पार्क का निर्माण करवायास जिस पर 36 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए गए। गांव बांगडु खुर्द से सिवाना माल के रोड की चौड़ाई 12 से 18 फुट की गई, जिस पर 2 करोड़ पांच लाख 55 हजार रुपये की राशि खर्च की गई। गांव लिजवाना कलां में पीएचसी भवन का निर्माण करवाया गया, जिस पर पांच करोड़ 94 लाख 99 हजार रुपये की राशि खर्च हुई। नगर पालिका जींद कार्यालय भूमि पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया गया, जिस पर 14 करोड़ 54 लाख 59 हजार रुपये की राशि खर्च आई। इसके अलावा 19 अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।
13जेएनडी33-लघु सचिवालय में परियोजनाओं का उद्घाटन करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन