जींद। शहीद आशीष की मां मीनाक्षी को जान से मारने की धमकी देने पर शहर थाना पुलिस ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में न्यू श्याम नगर भिवानी रोड निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उनका गांव घिमाना निवासी कर्मबीर उर्फ ज्योति के साथ मुकदमा चल रहा है। 14 मार्च को ज्योति उर्फ कर्मबीर ने उनको मुकदमा उठाने की धमकी दी। मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। शहर थाना पुलिस ने कर्मवीर उर्फ ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद