फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंक की गलती से चेक बाउंस होने का खामियाजा भुगत रहा उपभोक्ता

Mon, 18 Mar 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी37: शिकायकर्ता सुशील कुमार मित्तल। संवाद
विज्ञापन
उचाना। राजेंद्रा कॉलोनी निवास सुशील कुमार का बैंक की गलती से चेक बाउंस हुआ। इसको लेकर बार-बार बैंक की चंडीगढ़, जींद, उचाना शाखा में शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुशील कुमार ने बताया कि उसकी मित्तल जनरल स्टोर के नाम से एसबीआई के पास दुकान है। एसबीआई में दुकान के नाम से दो लाख रुपये की लिमिट है। अगस्त में जो लिमिट होती है वो रिन्यू होनी होती है। लिमिट से संबंधित कागजात बैंक में समय पर दे दिए गए थे। 21 दिसंबर 2023 को दुकान के लेन-देन के चलते बैंक का चेक दिया था, लेकिन बैंक ने उस चेक को बाउंस कर दिया। जो चेक बाउंस हुआ उसको लेकर कोई कारण बैंक ने नहीं बताया। सुशील कुमार ने बताया कि जब वो इसको लेकर बैंक में पूछताछ के लिए गया तो वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि जो बैंक में लिमिट है वो रिन्यू नहीं है। इसके बाद बैंक खाते से जब कैश निकाला गया तो कैश बैंक से निकला। ऐसे में अगर लिमिट रिन्यू नहीं है तो कैश बैंक खाते से कैसे निकला। बैंक कर्मचारियों की गलती के चलते चेक बाउंस हुआ है, क्योंकि बैंक में रिन्यू के लिए जो-जो कागजात थे वो समय पर जमा करवा चुका है। इसको लेकर चंडीगढ़, जींद, उचाना बैंक शाखा में शिकायत कर चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिस भी कर्मचारी की गलती उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए। जिस फर्म को चेक दिया था वहां से चेक बाउंस होने से उसके सम्मान में कमी आई है। जो चेक बाउंस होने से राशि कटती है वो भी उसके खाते से कटी है। एसबीआई के चीफ मैनेजर महेंद्र सिंह ने कहा कि जो कागजी कार्यवाही होती है वो करके जींद ब्रांच में भेज दी गई है।

18जेएनडी37: शिकायकर्ता सुशील कुमार मित्तल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें