फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह लोकसभा का नहीं, विधानसभा की ताकत का चुनाव : भूपेंद्र हुड्डा

Sat, 11 May 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
जींद। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि यह लोकसभा का नहीं, विधानसभा की ताकत का चुनाव है। इसमें जितना जोर लगा दोगे, उससे हरियाणा में सरकार बनाना आसान हो जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा से एक बार फिर अपराध का पूरी तरह सफाया किया जाएगा। पूर्व सीएम हुड्डा यहां एक होटल में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा से अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, भर्ती माफिया, अवैध नशे और वंचित वर्गों पर होने वाले अत्याचार का खात्मा करना कांग्रेस का मकसद है। इस मकसद को पूरा करने के लिए पार्टी की तरफ से न्यायपत्र के रूप में घोषणापत्र जारी किया गया है। इसमें हर वर्ग की भागीदारी और हर वर्ग के लिए न्याय की गारंटी दी गई है। कांग्रेस की न्यायपत्र को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कांग्रेस सरकार बनने पर देंगे 30 लाख नौकरियां
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी है कि बेरोजगारी पर नकेल कसने के लिए केंद्र में सरकार बनने पर 30 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। हर शिक्षित युवा को एक लाख सालाना की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण, एक लाख रुपये सालाना की आर्थिक मदद, किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। हरियाणा में खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर बिना पेपर लीक के योग्यतानुसार पक्की भर्तियां होंगी। हर बुजुर्ग को कांग्रेस छह हजार रुपये पेंशन और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देगी। महंगाई पर चोट करने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें