फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक को गोली मारने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिवाली के दिन उचाना कलां गांव में युवक के साथ कहासुनी कर सिर में गोली मारने के आरोपी गांव के ही वार्ड नंबर 10 निवासी सोनू खान को काबू किया है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपी सचिन व सोमबीर को काबू किया था। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


एक नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में उचाना कलां निवासी सुमित ने कहा कि उसका छोटा भाई साहिल उर्फ गोल्डी 31 अक्तूबर को दीपावली का त्योहार मनाने के लिए उनके गांव की चौपाल में अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। जब उनका भाई साहिल अपने घर आने लगा तो चौपाल के पास उसके भाई का रास्ता रोककर सचिन उर्फ सुखा, सोमबीर उर्फ काडू, रोहित, सागर, कर्ण उर्फ कान्नू, मनीष उर्फ जहाज व नीरज ने उसके साथ गाली-गलौज किया। जब साहिल ने उसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जब उसका भाई छुड़वाकर भागने लगा तो रोहित, सागर व कर्ण ने उसके भाई को पकड़ लिया व सचिन उर्फ सुखा ने अपने हाथ में लिए पिस्तौल से उसके भाई को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। एसआई चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी सोनू खान को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें