जींद। बराह खुर्द गांव स्थित गोदाम में खड़े ट्रैक्टर का सामान चोरी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बराह खुर्द गांव निवासी सुरेंद्र पहल ने बताया कि उसने गांव में ही गोदाम बनाया हुआ है। जहां पर उनका ट्रैक्टर खड़ा था। चार अप्रैल की रात को अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर के सेल्फ, साइलेंसर, टेल लाइट, ब्रेक लाइट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद